मटकी फोड़ी और भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं के साथ मनाई जन्माष्टमी

आंवला, बरेली। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर जगह-जगह मटकी फोड़ने के कार्यक्रम हुए और बाल लीलाओं के साथ जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। नगर के समीप प्रसिद्ध मनौना धाम मे पर्व धूमधाम से मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चे कान्हा और राधा के रूप में सजे थे। इस दौरान मिश्री युक्त पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया। महंत ओमेन्द्र जी महाराज ने जन्मदिन पर केक काटा, मटकी फोड़ने का आकर्षक कार्यक्रम हुआ, इसमें हजारों की संख्या में श्यामभक्त मौजूद रहे। वही अलीगंज कस्बा व गांव बिहारीपुर में मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लाक प्रमुख यशवंत सिंह, एसडीएम आंवला, थाना प्रभारी जगत सिंह के नेतृत्व में झांकियां निकाली गई। अलीगंज में कृष्ण की पालकी निकाली गई जिसका जगह जगह स्वागत किया गया। पंडित विकास, मनु गुप्ता, राजेश गुप्ता,कमल शर्मा, हर्ष, गोपाल, लक्की, विजय, सुमित प्रिंस आदि मौजूद रहे। बरसेर। गांव चंदूपुरा में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। गिरवर पाल के नेतृत्व में आकर्षक झांकियां निकाली गईं। महेंद्र पाल, हरिओम, बिजेंद्र सिंह, आदि सभी ग्रामीणों का सहयोग रहा। सिरौली। नगर में जन्माष्टमी का जुलूस विभिन्न झांकियों के साथ निकाला गया, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। वही मीरगंज के नगरिया सादात में शनिवार को ग्रामीणों ने राधा कृष्ण की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में राधाकृष्ण, शिव पार्वती, हनुमान, वासुदेव आदि की सुंदर झांकिया शामिल हुईं। मुस्लिम मोहल्लों में शोभायात्रा का स्वागत किया। तेजराम मौर्य, खेमेंद्र मौर्य, द्वारिका प्रसाद मौर्य, नवल मौर्य, राजू मौर्य, लोकेश मौर्य और पुलिस मौजूद रही। मनकरा में भी शनिवार को राधाकृष्ण की शोभायात्रा निकाली। सचिन सक्सेना, विशाल गंगवार, भूकनलाल पाल एवं प्रेम शंकर गंगवार मौजूद रहे। वही शीशगढ़ कस्बा एवं गांवों में श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर मंदिरों में प्रसाद वितरण किया। दुनका के प्रचीन राम दरबार मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भागवत कथा के माध्यम से जन्माष्टमी मनाई। बसई में बरसों पुरानी मटकी फोड़ परंपरा का आयोजन हुआ।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *