भोजीपुरा मे शराबी बना दरिंदा, मासूम बच्ची का गाल चबाया

भोजीपुरा, बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र में बुधवार की देर शाम नशे में धुत शराबी ने घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। दांत से इस कदर बच्ची का गाल चबाया कि मासूम का जबड़ा तक दिखने लगा। खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो शराबी ने एक दूसरी बच्ची को पकड़कर उसका पैर नोचने का प्रयास किया। जिसके बाद पब्लिक ने शराबी को पकड़कर जमकर धुना और पुलिस को सौंप दिया। आपको बता दें कि थाना भोजीपुरा क्षेत्र के धौराटांडा निवासी सुनील कुमार की ढाई साल की मासूम बेटी बुधवार की देर शाम घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। बच्चे खेल ही रहे थे कि उसी दौरान नशे मे शेरगढ़ के खजुआ जागीर निवासी छेदालाल पहुंचा और ढाई साल की बच्ची काव्या पर झपट पड़ा। उसने मासूम का गाल चबा लिया। काव्या और अन्य बच्चों की चीख-पुकार सुनकर अन्य बच्चे शोर मचाते हुए भागने लगे तो छेदालाल ने दूसरी बच्ची को पकड़ लिया लेकिन तब तक आसपास के लोग दौड़ पड़े और दूसरी बच्ची को छुड़ा लिया। वहीं मासूम काव्या को खून से लहूलुहान और उसकी हालत देख लोगों का पारा इस कदर चढ़ा कि उन्होंने छेदालाल को जमकर पीटा। जिससे वह वहीं बेहोश हो गया। घटना की जानकारी पर भोजीपुरा पुलिस पहुंची और आरोपित को मेडिकल के लिए लेकर गई। वहीं घटना से बच्चे सहम गए है। मासूम काव्या का गाल गायब देख बच्चे भी खौफ में बिलख पड़े। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। बच्ची की हालत देख सबका गुस्सा छेदालाल पर फूट पड़ा। किसी ने उसे सनकी बताकर पीटा तो किसी ने मानसिक मंदित कहकर पीटा। हालांकि पुलिस आरोपित को लेकर थाने गई। जहां उसके होश आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा। वहीं मासूम काव्या का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इंस्पेक्टर भोजीपुरा सिमरजीत ने बताया कि आरोपित के खिलाफ तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अभी पिटाई के चलते उसे अस्पताल मे भर्ती कराना पड़ा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *