लखीमपुर खीरी- उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में मदर चाइल्ड केयर सेंटर में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने गए गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने पत्रकारों के साथ की अभद्रता और गाली गलौज की । पत्रकारों को बताया चोर और बोला पूरी मीडिया मिलकर एक निर्दोष व्यक्ति को जेल भेजा है । तुम लोगों को शर्म नहीं आती है। आपको बता दें की पत्रकारों द्वारा एसआईटी की रिपोर्ट के बारे में पूछा था। जिसमें मुख्य आरोपी मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों पर धाराएं बढ़ाने के संबंध में सवाल पूछा था ।सवाल सुनते ही भड़के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी जानकारी के अनुसार कल भी एक टीवी चैनल के पत्रकार के साथ की थी अभद्रता। उसके बाद आज फिर कई पत्रकारों के साथ की अभद्रता। पत्रकार पर झपटे अजय मिश्रा टेनी कल लखीमपुर कांड में एसआईटी द्वारा नई धाराएं बढ़ाई गई थी ,जिसको लेकर आज पत्रकारों ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी से पूछे थे। सवाल सवाल सुनते ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी पत्रकारों के साथ गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की की और पत्रकार का मोबाइल भी छीना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को दिल्ली तलब किया गया। अब देखना यह है कि केंद्र सरकार इस पर क्या कार्रवाई करती है।
घटना के बाद से ही तमाम पत्रकार संगठनों की प्रतिक्रियाए आनी शुरू हो गयी है।जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया ने घटना की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री जी से केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।
