भोजीपुरा मे तीन चोर गिरफ्तार, नगदी और सामान बरामद

भोजीपुरा, बरेली। जनपद के थाना भोजीपुरा पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से नकदी व सामान बरामद हुआ है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे एस आई पुष्पेन्द्र सिंह सिंह, अजय सिंह, सिपाही सचिन, सोनू, गौरव वांछित अपराधियों व चोरी घटनाओं की सुरागरसी करते जा रहे थे। तभी सूचना मिली कि तीन लोग भूड़ा रेलवे क्रासिंग पर खड़े किसी का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तीनों कब्जे से कम्पोजिट विद्यालय मोहम्मदपुर ठाकुरान से चोरी किए गए चार बैट्रा, इंवर्टर व सिलिंडर, 4200 रुपये बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने मोहम्मदपुर ठाकुरान, कर्मपुर ठाकुरान, एल्डिको सिटी, मुड़िया चेतराम में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पूरन लाल, चंद्र पाल निवासी भूड़ा थाना भोजीपुरा, अजय पाल निवासी कर्मपुर चौधरी थाना इज्जतनगर को गिरफ्तार किया गया है। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोरों में पूरन लाल के खिलाफ छह, चंद्रपाल के खिलाफ सात व अजय पाल के खिलाफ छह आपराधिक मामले भोजीपुरा में दर्ज हैं।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *