भाजपा गठबंधन इस बार यूपी मे सभी 80 सीटों पर फहराएगी विजय पताका- डिप्टी सीएम

बरेली। शुक्रवार को विभागीय कार्यों की समीक्षा के लिए  बरेली पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी करार देते हुए कहा कि अखिलेश यादव का हाल बिन पानी की मछली जैसा है। वह सत्ता के लिए तड़प रहे है। बोले, 2014 से अब तक अखिलेश ने जो बयान दिए। उनमें 10 प्रतिशत भी सही साबित हुए हो तो बताए। सर्किट हाउस मे पत्रकारों से रूबरू उपमुख्यमंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा के सवाल पर भी डिप्टी सीएम ने अखिलेश पर निशाना साधा। कहा कि जिसने कभी भारत माता की जय नहीं बोली, वह तिरंगा यात्रा में झंडा लेकर आगे चलेंगे। यह भाजपा की विचारधारा की ताकत है कि जो लोग कभी मंदिर नहीं जाते थे। वे सभी मंदिर जाने के लिए मजबूर है। जम्मू-कश्मीर के हालात पर बोले कि कभी वहां संगीनों के साये मे तिरंगा फहराने की अनुमति लेनी पड़ती थी। अनुच्छेद 370 हटने के बाद हर घर में तिरंगा फहराया जा रहा है। जिन्होंने कभी तिरंगा नही फहराया, वे भी अब फहरा रहे हैं। विपक्षी एकजुटता पर यह कहकर तंज कसा कि 2019 के चुनाव से पहले भी कई दल एक हो गए थे, परिणाम सभी ने देखे है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केशव प्रसाद ने कहा कि उनके ट्वीट देखकर मनोरंजन करते रहिए। दावा किया कि भाजपा गठबंधन के साथ इस बार यूपी में सभी 80 सीटों पर विजय पताका फहराएगी। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार सबका साथ, सबका विकास के फार्मूले पर काम कर रही है। बाकी दल कुछ के लिए कुछ का विकास करते है। इस मौके पर वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद संतोष गंगवार, एमएलसी कुंवर महाराज सिह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *