भाजपा का प्रचार करने पर बसपा नेता तौफीक प्रधान ने युवक के घर पर की फायरिंग, तीन लोग घायल

बरेली। जनपद के थाना बारादरी क्षेत्र की पशुपति विहार कॉलोनी मे सोमवार की देर रात फायरिंग हो गई। घटना से कॉलोनी मे दहशत फैल गई। फायरिंग में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दे कि पशुपति विहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद फारूक ने बताया कि पहले वह तौफीक प्रधान के साथ बसपा में शामिल थे। चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली और अपने क्षेत्र मे अबकी बार तीसरी बार मोदी सरकार का नारा लगाकर पोस्टर लगाए थे। आरोप है कि तौफीक प्रधान ने पोस्टर फाड़ दिए। बसपा छोड़ने पर तौफीक प्रधान रंजिश मानता है। तौफीक ने अपने साथी चांद कुरैशी व फतेहगंज पूर्वी के पंखिया गिरोह को बुलाकर सोमवार रात एक बजे करीब अचानक फारूक के घर पर फायरिंग कर दी। इससे हड़कंप मच गया। मोहम्मद फारूक के परिवार के लोगों ने विरोध किया तो पंखिया गिरोह ने चाकू, लाठी और डंडे से फायरिंग करते हुए हमला कर दिया। इसमें फारूक, इसरार और शंभू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोगों ने 112 पुलिस को दी। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *