मीरगंज, बरेली। भाजपा के मीरगंज मंडल की बैठक मंगलवार को कस्बा में अध्यक्ष अजयवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। विधायक डा. डीसी वर्मा ने कहा चुनावों में मिल रही पराजय से बौखाला कर विपक्षी दल दुष्प्रचार में जुटे हैं। ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण ने कहा सरकारी योजनाओं का लाभ कार्यकर्ता पात्र ग्रामीणों को दिलाएं। गन्ना समिति चेयरमैन तेजपाल फौजी ने कहा विपक्ष हताशा की गहरी खाई में डूब चुका है। बैठक में होरी लाल गंगवार, सुधीर शर्मा, भानुप्रताप फौजी, रमेश कुर्मी आदि मौजूद रहे।शीशगढ़। नगर पंचायत शीशगढ़ में भाजपा की मासिक बैठक मुनीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। विधायक डा. डीसी वर्मा ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में जिला महामंत्री वीरपाल गंगवार, रामौतार मौर्य, मोतीराम वर्मा, शनि गंगवार, केशरीलाल वर्मा, लालता राठौर, वसीम अकरम आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
