बुद्ध पूर्णिमा पर गायत्री परिवार ने कराया घर-घर यज्ञ, दो हजार से अधिक घरों में हुए यज्ञ

बरेली। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं आह्वान पर गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा पर देश भर में घर घर यज्ञ किया गया। बरेली जिले मे भी लगभग दो हजार से अधिक घरों मे यज्ञ किए गए। गायत्री परिवार की शाखाओं ने यज्ञ का सुगम विधान एवं यज्ञ किट उपलब्ध कराई। महानगर मे हुए गायत्री यज्ञ मे बताया गया कि मानवी मन मस्तिष्क में छाई विकृतियों का समाधान मां गायत्री की आराधना और यज्ञ है। गायत्री और यज्ञ दोनों परस्पर पूरक है। मानव के अंतःकरण एवं बाहृय पर्यावरण के अगला शोधन मे यज्ञ की अहम भूमिका है। महानगर की कार्यकर्ता शालिनी ने बताया कि इस अभियान में सोशल मीडिया, यूट्यूब, जूम एप, आनलाइन और वीडियो कॉल के माध्यम से भी सैकड़ों परिवारों ने गायत्री यज्ञ अभियान मे भागीदारी की। गायत्री परिवार के सदस्यों ने घर घर जाकर भी यज्ञ कराया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *