बरेली। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 6 जुलाई को होनी वाली संयुक्त बीएड की प्रवेश परीक्षा-2022 की पहले से ही समस्त व्यवस्थाओं को सुदृढ़ ढंग से पूर्ण कर लिया जाए। सोमवार को जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2022 हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों पर टीवी, कैमरा तथा वॉयस रिकॉर्डर अवश्य होने चाहिए। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों का पहले से निरीक्षण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के आयोजन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी को जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत कराया कि डिग्री कालेजों, उच्च शिक्षण संस्थानों तथा माध्यमिक शिक्षा संस्थानों में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2022 की कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में कुल 30 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जिसमें 14585 छात्र तथा छात्राएं परीक्षा देंगे। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. आरडी. पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह, रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर केके चौधरी, उच्च शिक्षा अधिकारी संध्या रानी, जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
