लखनऊ, बरेली। यूपी प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला ने महानिदेशक विजय किरण आनंद से मुलाकात कर शिक्षामित्रों की समस्याएं बताई। इसके साथ ही अभिनंदन पत्र सौंपा। शिक्षामित्र प्रतिनिधिमंडल ने कई मुद्दों पर चर्चा किया गया। समस्याओं को सर्वप्रथम 15 जून को जारी शासनादेश के बारे मे चर्चा की। जिसमे नवीनीकरण को लेकर चर्चा चल रही थी। जिस पर आश्वासन मिला कि बगैर डीएम के अनुमोदन के बिना किसी भी शिक्षामित्र का अहित नही होगा। शिक्षामित्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की बात रखी गई। जिस पर संगठन द्वारा कई अन्य प्रदेशों के आदेश का अवलोकन भी कराया। महिला शिक्षामित्रों को अंतर्जनपदीय स्थानांतरण व मूल विद्यालय वापसी को लेकर भी चर्चा की। महानिदेशक ने आश्वस्त किया कि समस्याओं का निस्तारण जल्द किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने बताया कि वार्ता मे प्रमुख रूप से महिला शिक्षामित्रों का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण व मूल विद्यालय वापसी किए जाने का प्रस्ताव शासन मे भेजने तथा 12 माह का मानदेय पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री सुशील यादव, हरनाम सिंह सहित अन्य शिक्षामित्र पदाधिकारी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
