बरेली। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने अभियोजन अधिकारियों को निर्देश दिये कि पाक्सो एक्ट अधिनियम के मुकदमों में दोषियों को निर्धारित विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत अधिक से अधिक सजा दिलाने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि पुराने मुकदमों के निस्तारण की निर्धारित प्रक्रिया को पूर्ण करने पर अधिक से अधिक बल दिया जाये। सोमवार को जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी कलेक्ट्रेट सभागार मे माह मई 2022 के अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जिलाधिकारी ने अभियोजन कार्यों से जुड़े सभी अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को निर्देश देते हुये कहा कि अभियुक्तों की जमानतों को निरस्त कराया जाए तथा अधिक से अधिक अभियुक्तों को दंडित कराने के प्रयास किए जाएं। उन्होनें कहा कि दहेज उत्पीड़न में दर्ज हुये मुकदमों की स्थिति इस समय संतोषजनक चल रही है, इसी प्रकार अन्य वादों की प्रगति भी होनी चाहिए। बैठक में कारागार अधीक्षक ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि ऐसे कुल 27 बन्दी हैं जिन्हें एक जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट कराया गया है तथा उनकी देखरेख उचित तरीके से की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सालयों में जो भी कैदी भर्ती किये जायें उनकी एक सूची अवश्य तैयार की जाये। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, अपर जिलाधिकारी, नगर डा. आरडी. पाण्डेय, संयुक्त निदेशक अभियोजन अवधेश पाण्डेय उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
