बारिश के बीच पुलिस लाइन सभागार मे मनी जन्माष्टमी

बरेली। पुलिस लाइन मे शुक्रवार को जन्माष्टमी समारोह के लिए की गई तैयारियां तेज बारिश के चलते प्रभावित हो गई। बारिश से पुलिस लाइन के ग्राउंड में तैयार किया गया मैच और वहां रखी कुर्सियां भीग गई। कार्यक्रम स्थल पर पानी भरने के कारण पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम को स्वीट्रालय में आयोजित करने का निर्णय लिया। रवीद्रालय में सीमित समय में मंच तैयार करने के साथ ही बैठने और अन्य व्यवस्थाएं की गई। एसएसपी अनुराग आर्य समेत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा, एसपी ट्रैफिक अकमल खान, एएसपी शिवम आशुतोष और सीओ सिटी आशुतोष शिवम सहित शहर के कई इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में हिस्सा लिया। रवींद्रालय मे श्रद्धा और उत्साह के साथ जन्माष्टमी मनाई गई। बारिश के कारण आयोजन स्थल बदलने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने त कम समय में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर कार्यक्रम को संपन्न कराया। समारोह के दौरान पुलिस लाइन का माहौल भक्तिमय नजर आया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *