बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार, रक्षा का लिया वचन

बरेली देहात। जिले भर मे धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने बहनों को नजर आए। मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। पूरे दिन बाजार में रौनक छाई रही। ट्रैफिक बढ़ने पर कुछ जगहों पर जाम की उपहार भेंट किए। लोग उत्साहित स्थिति रही। शेरगढ़ : कस्बा व गांवों में बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की। रक्षाबंधन को लेकर बच्चों में भी उल्लास देखा गया। कस्बे में फल, मिठाई एवं राखियों की जमकर बिक्री हुई। क्षेत्र के डेलपुर, रम्पुरा, गहलुइया, नगरिय कलां, बैरमनगर, घाटगांव पहाड़पुर, पिपरिया, बरीपुरा, कस्बापुर, बालपुर, रजपुरा, मोहम्मदपुर, पनबड़िया, मवई काजियान आदि समेत क्षेत्र में रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं, डग्गामार वाहन दौड़ते रहे। ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद अग्रवाल, भूपराम श्रीवास्तव, चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य ने क्षेत्र वासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण करते रहे। सेंथल : कस्बे और समीपवर्ती गांवों में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बाजारों और चौराहों पर भारी भीड़ दिखी। फल, मिठाई और राखी की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। मुख्य मार्ग पर जाम के हालात बने रहे। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शाखा पर भगवा ध्वज को राखी बांधकर पर्व मनाया। रिठौरा : कस्बा और गांवों में रक्षाबंधन पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। रिठौरा के अलावा भंडसर, बंजरिया, खाईखेड़ा, अणुपुरा जागीर, सावर खेड़ा, मुंडिया अहमदनगर, चावड़, कुम्हरा, सिंघाई, नवदिया, चितपुरा और नौगवां जागीर आदि गांवों में पर्व की रौनक रही। दूर-दराज रहने वाली बहनें भाइयों के घर पहुंची तो कई भाई अपनी बहनों से राखी बंधवाने उनके ससुराल पहुंचे। वहीं, बहनों की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति टीम सक्रिय रही। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम की प्रभारी एसआई पायल रानी ने व्यवस्था संभाली। बाजार में त्योहार की छाई रही रौनक : आंवला, अलीगंज: कस्बा, ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। भुर्जी टोला, पक्का कटरा, ढाल, पुरैना आदि स्थानों पर मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। मऊ चन्दपुर में रागनगर रोड पर बड़ी संख्या में राखी व मिठाई की दुकान लगाई गई थीं। अलीगंज के बाजार में भी त्योहार की रौनक छाई जा रही। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। घरों में विशेष पकवान बनाए गए। मिठाई की दुकानों पर सबसे ज्यादा रही भीड़, सुबह से शाम तक खरीदारी : मीरगंज कस्बा व गांवों में रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। बाजार में मिठाई व राखी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। स्टेशन अंडरपास चौराहा, सिरौली चौराहा, सिंधौली चौराहा और थाना रोड समेत कस्बे के प्रमुख बाजारों में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार पुलिस टीम के साथ सक्रिय रहे। वही एकल अभियान ग्राम संगठन महिला विभाग की बहनों ने थाने में पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। कस्बा इंचार्ज पंकज कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे। महिला पुलिस कर्मियों ने बांधी राखी : भोजीपुरा थाना परिसर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। उप-निरीक्षक श्वेता त्यागी व एवं अन्य महिला स्टाफ ने पुरुष सहकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। उन्होंने भाइयों की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सहकर्मियों ने भी हमेशा सुरक्षा प्रदान करने का वचन दिया। उनके प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम राजबली सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजकुमार सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे। भाइयों ने बहनों को दिए उपहार, खिल उठे चेहरे : फतेहगंज पश्चिमी मे बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और दीर्घायु की कामना की। वही भाइयों ने भी बहनों की रक्षा और हर परिस्थिति में साथ निभाने का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाया। आरती उतारकर कलाई पर राखी बांधी। मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। वही उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते में प्रेम एवं विश्वास को और मजबूत करता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *