बरेली मे निकली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

बरेली। होली के पावन पर्व पर भगवान नरसिंह की भव्य शोभयात्रा निकाली गई। शहर के ब्रह्मपुरी से निकली शोभायात्रा में लोगों ने एक-दूसरे पर रंग-गुलाल उड़ाए। जगह-जगह पुष्पवर्षा से भक्तों ने नरसिंह शोभायात्रा का स्वागत किया। भक्तों ने भगवान नरसिंह की पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा वापस नरसिंह मंदिर पर आकर संपूर्ण हुई। श्रीरामलीला सभा ब्रह्मपुरी की कार्यवाहक समिति ने शुक्रवार को होली पर्व पर धूमधाम से भगवान नरसिंह की शोभायात्रा निकाली। मंदिर मे फूलों से सजे रथ पर भगवान नरसिंह सवार हुए। समिति के अध्यक्ष सर्वेश रस्तोगी, संचालन प्रमुख विवेक शर्मा, उपाध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा, दिनेश दद्दा, प्रवीण सक्सेना समेत अन्य लोगों ने भगवान की आरती उतारी। उसके बाद भजनों पर झूमते भक्तों का रेला निकला। भगवान नरसिंह की शोभायात्रा मलूकपुर, बिहारीपुर ढाल, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, कूंजा सीताराम होते हुए वापस आयोजन स्थल पहुंची। इस दौरान कई जगह सामाजिक संगठनों, व्यापारियों ने भगवान नरसिंह शोभायात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया। वापस मंदिर पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों ने भगवान की आरती उतारी। भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *