बिथरी चैनपुर मे पेड़ से टकराई एंबुलेंस, चालक की मौत

बरेली। होली पर बिथरी चैनपुर मे हाईवे से लिंक रोड पर गोपालपुर नगरिया अनूप मे एक एंबुलेंस पेड़ से टकरा गई। टकराने के बाद मौके पर ही चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बिथरी चैनपुर के गोपालपुर नगरिया अनूप के रहने वाले अवधेश सिंह उर्फ चन्नू (26) बरेली के एक निजी अस्पताल मे एम्बुलेंस चलाते थे। शुक्रवार को अवधेश एम्बुलेंस लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के हाइवे लिंक रोड पर पहुंचे। इस दौरान एंबुलेंस असन्तुलित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर लगने से चालक अवधेश के सिर में चोट लग गयी। मौके पर ही अवधेश की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। होली के दिन हादसे से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव में मातम है। मृतक की शादी हो चुकी थी। उसकी पत्नी और दो बच्चे भी है। इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जायेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *