बरेली पहुंचे सीएम तो शहर मे लगा भीषण जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

बरेली। शहर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर मे तीन घंटे भीषण जाम लगा। ट्रैफिक पुलिस के रूट डायवर्जन के बावजूद जाम मे फंसकर लोग परेशान हुए। मुख्यमंत्री का काफिला जब पुलिस लाइन से बरेली कॉलेज के लिए निकला तो चौपुला पुल से गांधी उद्यान तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसके अलावा चौकी चौराहा से सिविल लाइंस चौकी तक वाहन रेंगते रहे। सीएम दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पुलिस लाइन मे हेलिकॉप्टर से पहुंचे। उनके बरेली कॉलेज मैदान जाने से पहले चौपुला और चौकी चौराहा पर यातायात रोक दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री जब ऑडिटोरियम से आदिनाथ चौराहे गए तब चौपुला से चौकी चौराहा, गांधी उद्यान, शहामतगंज पुल, ईट पजाया चौराहा और आदिनाथ चौराहे पर आधे घंटे पहले ही यातायात रोक दिया गया। सेटेलाइट से शहर मे अंदर आने वाले वाहन गांधी उद्यान से आगे नही बढ़ सके। यहां शाम करीब चार बजे भीषण जाम लग गया। स्कूली बसें भी इस जाम में फंस गई। किसी तरह लोग विद्युत उपकेंद्र, अक्षर विहार से सर्किट हाउस चौराहा होते हुए निकले। जाम में फंसे लोग रामपुर बाग से निकले तो वहां भी जाम लग गया। इसके अलावा चौपुला से कुतुबखाना जाने वाला मार्ग भी रस्सी लगाकर बंद कर दिया गया। पटेल चौक की तरफ से आने वाले वाहनों को चौपुला पर बेरिकेड लगाकर रोका गया। दोपहर तीन से शाम छह बजे तक जाम में फंसकर लोग परेशान हुए। शहामतगंज चौराहे पर बुधवार शाम 4 से 6 बजे तक जाम लगा। मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने के कारण पुल पर आवागमन रोक दिया गया था। इसकी वजह से लोग पुल के नीचे से गुजरे तो वहां भी जाम मे फंस गए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *