बरेली कालेज के 16 साल पुराने मुकदमे मे तत्‍कालीन छात्र नेता दोषमुक्त, बोले- हुई सच्‍चाई की जीत

बरेली। बरेली कालेज बरेली मे 16 साल पूर्व समाजवादी छात्र सभा के छात्र नेताओं ने बरेली कालेज मे छात्रवृत्ति वितरण मे धांधली के खिलाफ उग्र आंदोलन किया था। जिसके बाद बरेली कालेज के चीफ प्राक्टर डा. जोगा सिंह होठी ने समाजवादी छात्र सभा के आठ छात्र नेताओं पर तोड़फोड़ व सरकारी काम मे बाधा डालने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमे सभी छात्र नेता जमानत पर थे। 16 साल पूर्व लिखाए गए मुकदमे मे प्रत्येक महीने तारीख पड़ती रही एवं नियमित रूप से सुनवाई होती रही। छात्र नेताओं पर लिखवाए गए मुकदमे मे दौरान बरेली कालेज के 19 लोगों को गवाह बनाया गया था। जिसमें से कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए अथवा उनकी मृत्यु हो गई। बाकी अन्य गवाह मुकदमे के दौरान दिए गए अपने बयान से मुकर गए। बरेली कालेज के तत्कालीन चीफ प्राक्टर डा. जोगा सिंह होठी जिन्होंने छात्र नेताओं पर मुकदमा लिखाया था। कुछ वर्ष पूर्व उनकी भी मृत्यु हो गई लेकिन मृत्यु से पूर्व वह छात्र नेताओं के पक्ष मे अपने बयान दर्ज कराकर गए थे। जिस कारण सभी छात्र नेता साक्ष्य के अभाव मे दोषमुक्त कर दिए गए। समाजवादी पार्टी के महानगर महासचिव पार्षद गौरव सक्सेना ने बताया छात्र हित मे 16 साल पूर्व बरेली कालेज में किए गए प्रदर्शन के उपरांत कालेज प्रशासन द्वारा लिखाए गए मुकदमे मे दोषमुक्त किया जाने के पश्चात सच्चाई की जीत हुई है। उस समय बरेली कालेज में छात्रवृत्ति में अत्यंत धांधली व्याप्त थी। कर्मचारी नियमों का पालन किए बिना अपने चहेते छात्रों को स्कालरशिप का लाभ दिलवा देते थे जबकि आम छात्र जिसे छात्रवृत्ति मिलनी चाहिए थी। उसे इसका लाभ नही मिल पा रहा था। जिसकी शिकायत के बाद समाजवादी छात्र सभा ने उस समय छात्र आंदोलन किया था। इसके बाद छात्रवृत्ति में व्याप्त धांधली समाप्त हो गई थी और नियमानुसार कालेज प्रशासन द्वारा छात्रवृत्ति छात्रों को दी जाने लगी थी लेकिन इतने लंबे चले मुकदमे के पश्चात इस बात का संतोष है कि उस समय छात्रों की लड़ाई छात्र हित में लड़ी गई थी जो कि सफल हुई थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *