ट्रेन के स्लीपर कोच मे यात्रियों से की लूट, चेनपुलिंग कर भाग निकले लुटेरे

बरेली। जम्मूतवी से चलकर वाराणसी को जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन के तीन स्लीपर कोच मे मंगलवार की रात को यात्रियों से लूट हो गई। यात्रियों के हंगामा करने पर बदमाश चेनपुलिंग कर भाग निकले। वही रेलवे कंट्रोल की सूचना पर जीआरपी शाहजहांपुर मे तहरीर दी गई है। बीते दिनों जीआरपी के डीआईजी सौमित्र यादव ने शाहजहांपुर स्टेशन का निरीक्षण कर सभी को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। शातिर लुटेरों ने ट्रेन के स्लीपर कोच एस-4, एस-5 व एस-7 मे कई यात्रियों के साथ लूट की। यात्रियों का हंगामा सुनकर कोच एस-6 के यात्रियों ने कोच अंदर से बन्द कर लिया। जिससे लुटेरे उस कोच मे लूट नही कर सके। शाहजहांपुर जीआरपी थाने मे गाजीपुर, बिहार, राजाजीपुरम, गीतमपल्ली लखनऊ के रहने वाले यात्रियों ने लिखित तहरीर दी है। अन्नपूर्णा व परवीन एस-3 की यात्रियों ने बताया कि मिलक स्टेशन पर रात 2:51 बजे पर चेनपुलिंग हुई। इस पर देखा तो उनका पर्स व सामान गायव हो चुका था। जब तक वह कुछ समझती शातिर लुटेरे उनके कोच से भाग निकले। वही दूसरे कोच की महिला यात्रियों साइबामा व गुड़िया ने बताया कि रात तीन बजकर 10 मिनट पर भिटौरा स्टेशन मे दोबारा चेनपुलिंग हुई और उनका पर्स, बैग लेकर कुछ लोग ट्रेन से उतर गए। बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन मे हुई लूट की घटना को जीआरपी पूरी तरह से निराधार बता रही है।जीआरपी का कहना था कि केवल मिलक मे चेनपुलिंग हुई। जबकि रेलवे कंट्रोल रूम से लूट का मैसेज जारी किया गया। वही यात्रियों के मुताबिक मिलक हाल्ट स्टेशन पर चेनपुलिंग कर सभी भाग निकले।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *