बरेली। जिले भर के बाजारों मे भी बड़े ब्रांड के रैपर मे सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह सरसों तेल धड़ल्ले से बिक रहा है। निर्माता कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत को एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमों को एक्टिव कर दिया है। आपको बता दें कि फरीदपुर मे स्थित खंडेलवाल एडिबल ऑइल्स लिमिटेड की इकाई चक्र ब्रांड से सरसों का तेल बनाती है। पिछले कुछ दिनो से कंपनी को जानकारी मिल रही थी कि बरेली शहर और देहात के बाजारों मे चक्र ब्रांड का नकली लेबल बोतलों, प्लास्टिक केनों पर लगाकर मिलावटी सरसों तेल की बड़े पैमाने पर आपूर्ति और बिक्री की जा रही है। जांच में फर्जीबाड़े की पुष्टि होने पर आज बुधवार शाम खंडेलवाल एडिबल ऑयल्स के जरनल मैनेजर (क्वालिटी कंट्रोल) पंकज सक्सेना ने बरेली पुलिस ऑफिस में एसएसपी से कॉपी राइट के उल्लंघन की शिकायत की है। एसएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। खंडेलवाल इडिबिल ऑयल्स कंपनी के जनरल मैनेजर श्री सक्सेना ने बताया कि उनकी कंपनी के ‘चक्र’ ब्रांड नाम से बाजार मे सरसों का नकली-मिलावटी तेल खपाया जा रहा है। जानकारी करने पर पता चला कि विकास कुमार गुप्ता के स्वामित्व वाली कानपुर की फर्म टेस्टी ऑयल प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के लोग हमारी कंपनी का नाम खराब करते हुए मोटा मुनाफा कमाने की नीयत से ये लोग नकली-मिलावटी सरसों तेल की खपत कर लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहे है। एसएसपी से उन्होने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की है। इस दौरान उन्होने चक्र ब्रांड की सरसों तेल की नकली और असली बोतलें भी दिखाईं। शिकायत पर एसएसपी ने जल्द जांच कराकर कार्रवाई कराने के आदेश दिए है।।
बरेली से कपिल यादव
