फ्री यात्रा शुरू होते ही बस अड्डों पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

बरेली। रक्षाबंधन के मौके पर परिवहन निगम की रोडवेज और सिटी बसों में गुरुवार सुबह 6 बजे से मुफ्त यात्रा शुरू हो गई है। पहले दिन पुराने और सेटेलाइट बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। महिला यात्री के साथ उनके एक सहयोगी ने भी रक्षाबंधन के मौके पर मुफ्त यात्रा की। लंबी दूरी के रूटों पर बसों की कमी दिखी। अतिरिक्त बसों का संचालन कराकर यात्रियों को रवाना कराया गया। अधिकारी भी लगातार बस अड्डों पर निगरानी करते रहे। महिलाओं के लिए शुरू की गई मुफ्त बस यात्रा सुविधा 29 अगस्त की रात तक जारी रहेगी। रोडवेज बसों के साथ-साथ सिटी ई-बसों में भी यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। बस अड्डों पर बनाए गए कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। पुराने बस अड्डे पर दिल्ली, अलीगढ़ और मथुरा के यात्रियों की संख्या अधिक होने पर अतिरिक्त बसों को लगाया गया। इसके अलावा सेटेलाइट बस अड्डे पर लखनऊ और कानपुर रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रही। यात्रियों को बसों में सीट पाने के लिए जूझना पड़ा। बरेली रीजन के आरएम मो. अजीम ने बताया कि बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या अधिक होने की स्थिति में अतिरिक्त बसों को लगाया जाएगा। कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *