छह महीने में बनेगा ड्रेनेज मास्टर प्लान, जलभराव से मिलेगी मुक्ति

बरेली। शहर को जलभराव की विकराल समस्या से स्थायी राहत देने के लिए ड्रेनेज मास्टर प्लान की कवायद तेज हो गई है। गुरुवार को कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के प्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से भेंटकर भावी रूपरेखा पर चर्चा की। नगर आयुक्त ने संस्था को चार महीने में डीपीआर और छह महीने के भीतर अंतिम मास्टर प्लान हर हाल में जमा करने का निर्देश दिया। सीएंडडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर ने शहर के जलभराव वाले हॉटस्पॉट और सीवरेज सिस्टम की स्थिति जानने के लिए नगर निगम से जरूरी जानकारी मांगी। संस्था ने जलभराव वाले स्थानों की सूची के साथ सीवरेज व्यवस्था का आकलन करने के लिए बीडीए का नक्शा भी मांगा है। संजयनगर, हजियापुर और पुराने शहर के कई हिस्सों में बरसात में जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। मास्टर प्लान में इन इलाकों को प्राथमिकता दी जाएगी। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि मास्टर प्लान के जरिए जलनिकासी व्यवस्था बदली जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *