फरहाना ने प्यार में बनी सरस्वती, मंदिर मे वीरेंद्र के साथ किया प्रेम विवाह, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बरेली। थाना शेरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की फरहाना नाम की युवती ने प्यार की खातिर अपना धर्म परिवर्तन कर अपना नाम सरस्वती कर लिया। इसके बाद उसने एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अपने प्रेमी से विवाह कर लिया। विवाह के बाद युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वह कह रही है कि हिंदू धर्म अपनाने और प्रेम विवाह करने पर उसके घरवाले धमकी दे रहे है। अगर उसके साथ कुछ अनहोनी होती है तो इसके जिम्मेदार घरवाले होंगे। युवती ने एसएसपी से शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।  आपको बता दें कि थाना शेरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी फरहाना के मुताबिक उसकी उम्र 20 साल है। चार साल पहले उसकी दोस्ती गांव के ही वीरेंद्र से हुई। दोनो की दोस्ती प्यार मे बदल गई। दोनों ने विवाह करने का फैसला कर लिया लेकिन दोनों का धर्म अलग होने के कारण घरवालों को उनका रिश्ता मंजूर नही था। इसके चलते फरहाना ने घर छोड़ दिया और प्रेमी के साथ चली गई। दोनों ने शहर के मंदिर में विवाह कर लिया। गुरुवार को युवती का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो मे युवती कह रही है कि मेरा नाम फरहाना है। मैंने वीरेंद्र के साथ शादी कर ली है। इसमें किसी का जोर दबाव नही है। मैंने अपनी मर्जी से शादी की है। फरहाना ने कहा कि मायके वाले मेरे ससुराल वालों को परेशान न करें। फरहाना ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। फरहाना ने यह भी बताया कि उसने आठवीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद परिवार वालों ने उसकी पढ़ाई छुड़वा दी थी। उसकी हिंदू धर्म के प्रति आस्था है। भगवान कृष्ण की पूजा करती है। उधर फरहाना के पिता ने उसे नाबालिग बताते हुए थाना शेरगढ़ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमे कहा गया है कि फरहाना की उम्र 17 साल है। उसे वीरेंद्र कश्यप नाम का युवक बहला फुसलाकर ले गया है। इस पर फरहाना का कहना है कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से वीरेंद्र के साथ आई है।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *