फतेहगंज पूर्वी के ईओ को मिला पश्चिमी नगर पंचायत का प्रभार, किया स्वागत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की नगर पंचायत मे ईओ के तीन माह से चल रहे रिक्त पद पर फतेहगंज पूर्वी के ईओ को फतेहगंज पश्चिमी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अब फतेहगंज पश्चिमी मे रुके विकास कार्यों को गति मिलेगी। शनिवार को ईओ रामरतन पांडे ने फतेहगंज पश्चिमी पहुंचकर चार्ज ग्रहण कर लिया। चार्ज ग्रहण करने से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है और कर्मचारियों ने स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णपाल मौर्य ने बताया कि ईओ की नियुक्ति के लिये लगातार प्रयास कर रहे थे। अब पूर्वी के ईओ को पश्चिमी का अतिरिक्त चार्ज दे दिया गया है। जिससे सफाई कर्मचारियों के बेतन के अलावा तमाम समस्याओं का समाधान जल्द हो जायेगा। आपको बता दें कि नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी मे तीन महीने से अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति न होने के कारण सफाई कर्मचारियों को वेतन व विकास कार्य रुक गए थे। कोरोना काल मे सफाई कर्मचारीयों ने तीन दिन पहले नगर पंचायत गेट पर बैठकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी। जिससे कस्वे के तमाम कार्यो मे बाधाएं आने लगी। शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णपाल मौर्य ने एडीएम ई से अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति के लिए बात की। उधर क्षेत्र के विधायक डॉ डीसी वर्मा ने भी शासन को अवगत कराया था। दोनों के अथक प्रयासों से नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी को पूर्वी के ईओ रामरतन पांडे को अतिरिक्त प्रभार का आदेश शासन ने शुक्रवार को जारी कर दिया। शनिवार को ईओ ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *