प्राथमिक विद्यालय पर नहाने गई दो चचेरी बहनें हुई लापता: एक का मिला शव तो दूसरी मिली बेहोश

शाहजहांपुर- शाहजहांपुर के भानपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय पर नहाने गई दो चचेरी बहन संदिग्ध परिस्थितियो में लापता हो गई। देर रात एक किशोरी का शव खेत से बरामद हुआ है। खोजबीन के बाद दूसरी बच्ची को भी देर रात एक गन्ने के खेत से बरामद कर लिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर मुआयना किया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस के अनुसार, थाना कांट क्षेत्र में गांव भानपुर निवासी बली हसन की सात बर्षीय बेटी हुमा अपनी पांच बर्षीय चचेरी बहन आफरीन के साथ सोमवार अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे गांव के ही प्रथमिक विद्यालय पर नहाने गई थी। जिसके बाद दोनों बहने नहाते समय अचानक लापता हो गई। काफी देर तक जब दोनो बहने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान रात करीब नौ बजे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर ही संदीप कपूर के सरसों खेत मे आफरीन का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। घटना से गांव में हड़कम्प मच गया।सूचना कांट पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कांट पुलिस व ग्रामीणों ने खोजबीन जारी रखी।करीब ढेड़ घण्टे बाद हुमा को अचेत अवस्था मे उसी खेत से बरामद कर लिया गया।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक एस आनंद व अन्य अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घयाल बच्चो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

अंकित शर्मा, शाहजहांपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।