दुनका, बरेली। जनपद के थाना शाही क्षेत्र की चौकी दुनका के गांव निवासी सोनू पुत्र सुशील पत्नी संजो को डिलीवरी कराने को सोमवार को दुनका के एक अस्पताल में ले गए। उनका आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ ने 19000 रुपए में डिलीवरी करने का ठेका लिया। अस्पताल के स्टाफ ने रात में डिलीवरी करने को कहा। हमने रात में डिलीवरी करने को मना कर दिया। मंगलवार की सुबह संजो को अस्पताल कर्मी ओटी ले में गए। उनकी पत्नी खुद चलकर ओटी में गईं। डाक्टरों ने 45 मिनट ओटी में रखा। उसके बाद एंबुलेंस से बरेली भेज दिया। अस्पताल वालों ने मुझे बताया पत्नी को हार्ट की समस्या है। उन्हें बरेली के बड़े अस्पताल ले जाना पड़ेगा। बरेली के अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने एंबुलेंस मे ही देखकर संजो को मृत घोषित कर दिया। सोनू पत्नी के शव को वापस लाए। इलाज मे लापरवाही से संजो की मौत का आरोप लगाकर थाने मे सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया। महिला के दो बच्चे है।।
बरेली से कपिल यादव
