बरेली। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण तत्काल किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी को निर्देश दिये कि सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का निस्तारण समयानुसार किया जाये। उन्होनें कहा कि भूमि विवाद, सुरक्षा, बैंक से सम्बन्धित और अन्य समस्याओं का निस्तारण शीघ्र किया जाये। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे जिला सैनिक कल्याण बन्धु समिति की बैठक कर रहे थे। जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान हेतु दिशा निर्देश परित किये। उन्होंने कहा कि आज की इस बैठक मे 14 भूतपूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं को रखा। डीएम शिवाकान्त द्विवेदी ने कहा कि पूर्व सैनिकों की सम्मान सहित उनकी शिकायतों का प्रथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि सम्बंधित थानों को निर्देश दिए जाएं कि पूर्व सैनिक तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद जैसे विषयों की शिकायतों को लिए थाना दिवस में भी उपस्थित होकर शिकायतें की जाएं ताकि उनका समाधान किया जा सके। बैठक मे अपर जिलाधिकारी सदर डा.आर.डी.पाण्डेय, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राघवेंद्र सिंह यादव सहित समस्त भूतपूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
