पत्नी से विवाद होने पर पति ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट

बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र मे पत्नी से विवाद होने पर कत्था फैक्ट्री के कर्मचारी ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की रात जब बेटे को कमरे मे देखने गई मां ने उसके शव को फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने पत्नी व ससुराल वालों के खिलाफ सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमे पत्नी समेत चार लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। आपको बता दे कि थाना सुभाषनगर क्षेत्र के बीडीए कॉलोनी निवासी विनयदीप उर्फ अंशु कत्था फैक्टरी मे कर्मचारी थे। उनके भाई विशाल ने बताया कि दस साल पहले उनकी शादी करमपुर चौधरी गांव मे हुई थी। भाई का आरोप है कि भाभी नौ साल से अपने मायके मे रह रही थी। भाई से उनके ससुरालवालों ने करीब 50 हजार रुपये उधार लिए थे। भाभी और उनके घरवाले रुपये भी वापस नही कर रहे थे। पत्नी आए दिन भाई से विवाद करती रहती थी। भाई ने भाभी को बुलाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह घर नही आई। विशाल के अनुसार पिछले दिनों विनयदीप रुपये मांगने ससुराल गए तो उन्हें बुरी तरह पीटा गया। बताते हैं कि शुक्रवार रात विनयदीप ने पत्नी से फोन पर बात की। जोर-जोर से बाते करने पर लगा कि विनयदीप का झगड़ा हो रहा है। बाद मे पता लगा कि विनयदीप ने घर के कमरे में फंदा लगा लिया है। आत्महत्या करने से पहले विनयदीप ने एक सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें पत्नी को और ससुराल पक्ष के लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। विशाल ने तहरीर के साथ ही सुसाइड नोट भी पुलिस को सौंप दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *