न्यूलैंड पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

विज्ञान भारती ब्रज प्रांत बरेली के सौजन्य से हुआ आयोजित

बरेली। न्यूलैण्ड पब्लिक स्कूल द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम विज्ञान भारती ब्रज प्रांत बरेली के सौजन्य से आयोजित किया गया। विज्ञान भारती ब्रज प्रांत बरेली के अध्यक्ष अनुराग चित्रा ने बताया कि आज के दिन ही 1928 में देश के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने अपनी ‘ रमन प्रभाव ‘ की खोज को सबके साथ साझा किया था, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 51A(h) के अनुसार ‘भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य होगा कि वह वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करे। स्कूल परिसर में अध्यापिकाओं के सहयोग से छात्र – छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता, विज्ञान सामान्य ज्ञान किवज, अन्तरिक्ष अवलोकन (दूरदर्शी) आदि कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम के अंत में न्यूलैण्ड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम सिंह ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी छात्र छात्राओं, अध्यापिकाओं एवं सम्मानित आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

– बरेली से आशीष जौहरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *