शेरगढ़, बरेली। स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत शेरगढ़ में साइफर जीरो वेस्ट फर्म के सहयोग से कस्बे के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता गीतों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने तथा खुले में कूड़ा न फेंकने की अपील की गई।कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए बताया कि घरों से निकलने वाले कूड़े को नगर पंचायत की कूड़ा संग्रहण गाड़ी में ही डालें। खुले में कूड़ा फेंकने से गंदगी फैलती है और अनेक संक्रामक बीमारियां जन्म लेती हैं। स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। जागरूकता अभियान के दौरान कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार, नितिन कुमार, शैलेन्द्र कुमार,ऊषा सिंह, अर्जुन सिंह, रवि कुमार सहित कलाकार मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
