निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस मे बड़ी संख्या मे लोग हुए शामिल

बरेली। निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस मे मोहम्मद सज्जाद और तलत हुसैन के नेतृत्व मे बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी मे शामिल हुए। जिनका जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बरेली प्रभारी जितेंद्र कश्यप ने कहा कि आज पूरे जिले में स्थिति बहुत ही दयनीय बनी हुई है। लोगों को सपने दिखाए गए थे। बड़े-बड़े वादे किए गए थे लेकिन आज वर्तमान समय मे जो हालात है। सड़कें खुदी पड़ी है। आगे कहा कि सीवर लाइन टूटी हुई है, स्वच्छ पानी नही मिल पा रहा है, स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति बदहाल है लोग परेशान हैं और जनता अब जागरूक हो चुकी है और इस नगर निकाय चुनावों में निश्चित ही परिणाम चौंकाने वाले होगे। जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी ने कहा कि आज लोग कांग्रेस पार्टी की ओर देख रहे है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जो आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया। उससे सभी प्रभावित है। वर्तमान समय में डबल इंजन की भाजपा सरकार से लोग परेशान है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, जिला महासचिव जियाउर रहमान , जिला उपाध्यक्ष सुरेश बाल्मीकि, अरशद अली, रियाज अंसारी, कलीम अख्तर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *