निकाय चुनाव अराजकता फैलाने वालों पर करें तत्काल कार्यवाही- अपर पुलिस महानिदेशक

बरेली। शुक्रवार को निकाय चुनाव को लेकर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीसी मीणा ने आगामी पुलिस लाइन मे बैठक की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीओ और एडिशनल एसपी को निर्देश दिए हैं, कि अधिकारी खुद मौके पर पहुंचना निश्चित करे। हत्या, लूट, डकैती या अन्य बड़ी वारदात पर सीओ मौके पर नहीं पहुंचे तो ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। एडीजी ने निर्देश दिए है। निकाय चुनाव को लेकर संवेदनशील स्थान पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाए। एडीजी ने कहा कि सभी संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रहे। इसके साथ ही अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर लगातार रूट मार्च करते रहें। खुराफाती तत्वों पर कार्रवाई करने के साथ ही मुचलका पाबंद की कार्रवाई भी लगातार करने के दिशा निर्देश दिए गए है। एडीजी ने कहा कि सभी संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रहे। इसके साथ ही अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर लगातार रूट मार्च करते रहें। खुराफाती तत्वों पर कार्रवाई करने के साथ ही मुचलका पाबंद की कार्रवाई भी लगातार करने के दिशा निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव के परिप्रेक्ष्य में अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। निकाय चुनाव के दौरान जिन क्षेत्रों में पूर्व में हिंसक घटनायें हुई है उन क्षेत्रों में सीओ व थाना प्रभारी चुनाव के दौरान उन क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करना सुनिश्चित करे। बैठक में पुलिस लाइन स्थित सभागार में एडीजी पीसी मीणा, आईजी डॉ राकेश सिंह, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी राहुल भाटी, एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह, एसपी क्राइम मुकेश कुमार, आईपीएस ट्रेनिंग विक्रम दहिया के साथ ही समस्त सीओ और जनपद के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *