कबाब कारीगर नसीर के दोनों हत्यारोपी भेजे गए जेल

बरेली। शुक्रवार को थाना प्रेमनगर के मोहल्ला प्रियदर्शनी नगर मे कबाब कारीगर नसीम अहमद की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी सर्राफ मयंक रस्तोगी और उसके दोस्त फल आढ़ती ताजिम शमसी को प्रेमनगर पुलिस ने जेल भेज दिया। अब घटना में प्रयुक्त लाइसेंस का रिवॉल्वर का लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया की जा रही है। इस दौरान सामने आया कि मयंक अपने रसूख का झांसा देकर कई लोगों से ठगी कर चुका था। आपको बता दें कि नसीम अहमद प्रियदर्शनीनगर मे अंकुर सब्बरवाल के चिकन, मटन और कबाव स्टॉल पर कारीगर थे। बुधवार रात कार में पहुंचे किला के मोहल्ला बड़ी बमनपुरी निवासी सर्राफ मयंक रस्तोगी और उसके दोस्त गढ़ैया निवासी फल आढ़ती ताजिम शमसी ने उनके स्टाल से कबाब लिया। फिर उसका स्वाद खराब बताकर मयंक ने नसीम को गोली मारकर हत्या कर दी। कार के नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। इस दौरान यह भी सामने आया है कि बड़े नेताओं और अधिकारियों के साथ फोटो खिंचाकर मयंक खुद को उनका करीबी बताता था। इस तरह पुलिस में काम कराने के नाम पर वह कई लोगों से ठगी कर चुका था। मगर पुलिस में पैठ होने से लोग उसकी शिकायत नहीं करते थे। पुलिस के मुताबिक घटना में मयंक के पिता अनिल रस्तोगी का रिवॉल्वर इस्तेमाल हुआ था। उसे भी मुकदमे में आरोपी बनाया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। साथ ही रिवॉल्वर का लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *