शाहजहांपुर -उतर प्रदेश के शाहजहांपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब नवनिर्मित मकान का लिंटर भर भराकर गिर पड़ा। लिन्टर का मलबा गिरने से काम कर रहे 4 मजदूर घायल हो गए जबकि एक मजदूर मलबे में दब गया। घटना के बाद तीन मजदूरों को सीएचसी पुवायां में भर्ती कराया गया है। वही मलबे मे दबे मजदूर को निकालने के लिए बचाव कार्य प्रशासन ने शुरू करने के बाद देर रात घायल मजदूर को मलबे से निकाला गया जहां घायल मजदूर को जिला अस्पताल लाया गया जहा डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना थाना पुवाया के निगोही रोड की है जहां बताया जा रहा है कि देर शाम जब लिंटर डाला जा रहा था उसी समय लिंटर भरभराकर गिर गया जिससे 5 मजदूर घायल हो गए। चार घायल मजदूरो को निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती किया। वही दूसरी ओर नीचे की ओर काम कर रहा एक मजदूर की मलबे में दबने से मौत हो गई।देर शाम तक एक मजदूर का शव प्रशासन ने बचाब कार्य चलबाया गया जहा जेबीसी मशीन से मलवा के हटाकर एक शब निकाल लिया गया। बताया जा रहा नवनिर्मित भबन मानक के अनुरूप नही बन रहा था जिससे यह हादसा हो गया।
– शाहजहांपुर से अंकित कुमार शर्मा