नदी मे नहाने गए तीन किशोर बहे, दो को बचाया, एक लापता

हाफिजगंज, क्योलडियां, बरेली। अपसरा नदी मे नहाने गए तीन किशोर पानी के तेज बहाव में बह गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो को पानी से बाहर निकाल लिया, जबकि एक छात्र तेज धार में गुम हो गया। देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका था।सुनौर देशनगर गांव के पूरनलाल का बेटा सुभाष कुमार(15), मुड़िया जगरूप गांव के राजकुमार का बेटा रामवीर(10) और निरन्दापुर गांव के बृजनंदन का बेटा शिवांशु (13) वर्ष शनिवार को सुनौर देश नगर गांव के पास अपसरा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान तीनों छात्र नदी के गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाया और सुभाष और रामवीर को नदी से बाहर निकाल लिया। रामवीर की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शिवांशु का पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही हाफिजगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में गोताखोरों की मदद से देर शाम तक शिवाशु की तलाश जारी थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। हादसे की जानकारी मिलने के बाद लापता छात्र के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *