धान खरीद की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

बरेली। धान खरीद केंद्र पर आने वाले किसानों को जबरन परेशान किया जाता है। उनको परेशान कर संचालक दलालों को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी प्रकार के तमाम आरोप लगाते हुए किसान कांग्रेस पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर समस्याओं के निराकरण किए जाने की मांग की है। जिले सहित पूरे उत्तर प्रदेश में किसानों के धान की उपज की खरीद में की जा रही धांधली और मनमानी के खिलाफ कांग्रेसियों में आक्रोश व्याप्त है। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव हसनैन रजा खां के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किसानों की समस्याओं के संबंध में सदर तहसील में एसडीएम सदर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर किसानों की समस्याओं के निराकरण की अपेक्षा व्यक्त की है। महासचिव हसनैन रजा खां ने राज्यपाल का ध्यान किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु आकृष्ट करते हुए कहा है कि राज्य सरकार ने धान क्रय केंद्रों पर टोकन व्यवस्था लागू कर दी। जिससे समय पर किसानों का धान नहीं बिक पा रहा है। मजबूर किसान फड़ो और आढ़तियों को अपना धान कम कीमत पर बेचने को मजबूर है। क्योंकि क्रय केंद्रों पर टोकन व्यवस्था के चलते किसानों को अपना धान बेचने के लिए 10 से 15 दिन बाद का टोकन देकर धान लाने को मजबूर किया जा रहा है। जिससे किसानों का धान सूख जाता है और उन्हें उनकी उपज का पूरा मूल्य नहीं मिल पाता। बहीं दूसरी तरफ किसानों से धान क्रय करते समय कटौती की जाती है। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामदेव पांडे, प्रांतीय सचिव राजीव कठेरिया, लवी शेख, आकिल यार खां, अमित कुमार, आरिफ खान, मुताहिर अली, चंद्रशेखर दुबे, मोहम्मद आरिश खान, किस्मत अली आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।