बहेड़ी, बरेली। सपा विधायक और पार्टी के प्रदेश महासचिव अताउर्रहमान ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा पर कहा कि बीजेपी का घमंड टूट गया है। भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहाकि छात्र-छात्राओं और आंदोलन में हिस्सा लेने वाले सभी आंदोलन कारियों को बहुत बहुत बधाई दी। इस मौके पर सपा के नासिर रजा खां, ठाकुर चंदरपाल हाशिम अली, राजू मौर्य, राम अवतार श्रीवास्तव, फ़रीद अंसारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
