देश की बेटी के पढ़ने से पूरा समाज उन्नति करेगा – योगी आदित्यनाथ

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं द्वारा कई क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज इस वीडियो कार्फेंसिंग में लगभग 50 हजार लोगों को जोड़ा जा चुका है। श्री आदित्यनाथ ने कहा कि 17 अक्टूबर को मिशन शक्ति का शुभारंभ किया जा चुका है, जो कि 22 अप्रैल 2021 के मध्य तक चलाया जाना है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत हमारा यह संकल्प है कि हम प्रदेश के अन्दर रह रहे प्रत्येक नागरिक को जागरूक करें। यह केवल एक व्यक्ति का कार्य नहीं है बल्कि हम सबको इसमें साथ देना है तभी हमारे प्रदेश की महिलाओं के लिए विकास के और अधिक रास्ते खुलेंगे। उन्होंने महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज भी हमारे उत्तर प्रदेश में कुछ ऐसी महिलाएं है जोकि बहुत अच्छा कार्य कर रही है। इस कार्य में अपनी निरन्तरता बनाये रखने की आवश्यक्ता है। उन्होंने कहा कि आज हमारा पूरा उत्तर प्रदेश ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की मुहिम से जुड़ रहा है, अगर हमारे देश की बेटी पढ़ेगी तभी हमारा पूरा समाज उन्नति कर सकेगा। उन्होंने बताया कि आज हमारे प्रदेश में बेटी तथा बेटे में फर्क किया जा रहा है, जिसे हम सभी को जड़ से उखाड़ फेकना है। उन्होंने कहा कि आज हमारी बेटियां शिक्षा ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में लड़कों से आगे है यही हमारे इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारी सरकार ने प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को निशुल्क ड्रेस, जूते, मोजे, किताबें उपलब्ध करायी हैं जो कि अत्यन्त गर्व की बात है। उत्तर प्रदेश में कोरोना जैसी महामारी फैली हुई है, इसके बावजूद हमने कन्या सुमंगला योजना के तहत पात्रों को लाभान्वित किया। गांवों में सभी के घरों में शौचालय, गैस सिलिंडर, पेयजल व्यवस्था तथा सभी ग्रामीणों के जनधन खातों में धनराशि भेजने का कार्य किया गया है। वीडियो कांफ्रेसिंग में मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद, नामित नोडल अधिकारी डॉ. सारिका मोहन, जिलाधिकारी नितीश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के उक्त संवाद कार्यक्रम में जनपद की 5 महिला प्रधानों रिंकी दीक्षित ग्राम पंचायत बंजरिया ब्लाक बहेड़ी, रेखा रानी ग्राम पंचायत सिसयईया मगनुपर ब्लाक फरीदपुर, राजरानी ग्राम खानपुर ब्लाक फतेहगंज पश्चिमी, राजवती मौर्या ग्राम जंटुऊपट्टी ब्लाक भोजीपुरा, सोनी मौर्या ग्राम व विकास खण्ड दमखोदा, गीता देवी ग्राम पउनगला भुता, बृजेश कुमारी ग्राम सिरोधी मीरगंज, शालिनी जौहरी, पार्षद वार्ड 54 द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद मंडलायुक्त, नोडल अधिकारी तथा जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिला प्रधानों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।