* शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली ,सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो
बुलंदशहर- चेेतराम हरियाणा इंटर कॉलेज डिबाई में नगर निकाय चुनाव हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई। प्रार्थना सभा में राष्ट्रपति से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि देश और संविधान के लिए वोट अवश्य करें। वोट देना हमारा संवैधानिक अधिकार है। वोट देकर योग्य व्यक्ति का चुनाव करें। प्रधानाचार्य डॉ रवि प्रकाश शर्मा ,उप प्रधानाचार्य कृपाल सिंह और वरिष्ठ शिक्षक पवन कुमार यादव ने मतदाता शपथ कराई और वोट डालने का आवाहान किया। शिक्षक धर्मराज मौर्य ने संविधान और मतदान पर व्यापक व्याख्यान दिया। मतदान का महत्व समझाया। शिक्षक मनोज कुमार ने प्रश्नोत्तरी और संतोष कुमार पांडे ने पोस्टर प्रतियोगिता कराई जिसमें कृष्णा , गुंजन नियाज, प्रशांत और विश्वजीत को पदक पहनाकर पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया ।रैली में छात्र हाथो में नारा पोस्टर लेकर चल रहे थे। नारो से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा । पहले मतदान करो फिर जलपान करो, जन जन का नारा है वोट अधिकार हमारा है, सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो विद्यालय से आरंभ हुई रैली डिबाई के मुख्य मार्गो से होती हुई विद्यालय मे संपन्न हुई। वरिष्ठ शिक्षक कृपाल सिंह , पवन कुमार यादव ,अतर सिंह नंदलाल, राजकुमार, मनोज कुमार, रवि प्रकाश दुबे, भावना शर्मा ,संतोष कुमार पांडे , धर्म राज मौर्य, मंजू मिश्रा ,सुभाष चंद्र पाठक, पवन कुमार राघव, राजकुमार, दिनेश चंद्र पाठक , जवाहर लाल ,जंग बहादुर सिंह, चंद्रभान , राजकुमार आदि का सराहनीय सहयोग रहा। विद्यार्थियों के माध्यम से उनके परिवार संबंधियों और मित्रों से अधिक से अधिक वोट करने की अपील की गई।
– पी के शर्मा
