दूसरी बार अध्यक्ष बने सिंटू पाठक, कार्यकर्ताओं में खुशी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। समाजवादी पार्टी ने सिंटू पाठक को दूसरी बार फतेहगंज पश्चिमी का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति के बाद सिंटू पाठक ने सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर दोबारा विश्वास जताकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेंगे। सिंटू पाठक के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी तथा उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई। बधाई देने वालों मे अंकित भारद्वाज, फुरकान खां प्रधान, सौरभ पाठक, पुष्पेंद्र साहू, पीके साहू, राजेंद्र माथुर, महेंद्र पाल साहू, दीपचंद मौर्य, कैलाश मौर्य, सुरेंद्र दिवाकर, पुत्तू लाल साहू, महिपाल सिंह, योगेंद्र सिंह और होरी लाल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *