बरेली। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान को लेकर बुधवार को पार्टी कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि महानगर प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल रहे। मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने और उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यशाला में सांसद छत्रपाल गंगवार, मेयर उमेश गौतम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुलशन आनंद और डॉ. सीपीएस चौहान ने कहा कि भाजपा का संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है। पार्टी सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच निरंतर काम करती है। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कार्यकर्ताओं से सेवा, संगठन और समाजहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष प्रवेश वर्मा, महामंत्री राजीव साहनी, विष्णु शर्मा, प्रभुदयाल लोधी, डॉ. रामचंद्र मौर्य, राजकिशोर कश्यप समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
