बरेली कालेज मे मांगों के लेकर सछास ने निकाला छात्र न्याय मार्च

बरेली। प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा के नेतृत्व में छात्र न्याय मार्च निकाला। बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट पर छात्र-युवाओं ने काली पट्टी बांध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और कॉलेज प्रशासन से उनकी नोकझोंक हुई। प्राचार्य प्रो. ओपी राय व उप प्राचार्य प्रो. वंदना शर्मा ने शांतिपूर्वक नारेबाजी की सहमति मिलने पर बरेली कॉलेज से पैदल मार्च करते कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। सछास ने पेपर लीक बंद करो, शिक्षा निजीकरण नहीं चलेगा और छात्रसंघ चुनाव बहाल करो जैसे नारे लगाए। कलेक्ट्रेट गेट पर राज्यपाल को संबोधित 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। सछास के प्रदेश उपाध्यक्ष सय्यद फरहान अली और महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल ने सरकार से छात्रों की मांगों पर कार्रवाई की मांग की। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष भुवनेश प्रधान, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष एजाज अहमद, हरेन्द्र कनौजिया, सय्यद इम्तियाज अली, जेपी यादव, उत्कर्ष मिश्रा, पिंकू गुर्जर, प्रदीप भाटी रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *