दहेज के लिए बेटी को पिलाया तेजाब, इलाज के दौरान मौत, बचाने आए पिता को भी नहीं बख्शा

बरेली। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को तेजाब पिला दिया। सूचना पर पहुंचे पिता ने बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। इससे पहले पिता के शिकायती पत्र पर पुलिस ने पति और सास-ससुर के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली थी। विवाहिता की मौत के बाद अब उसे दहेज हत्या में तरमीम किया जाएगा। मूल रूप से सुभाषनगर के बेहटी गांव निवासी रामवीर वर्तमान में उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहते हैं। रामवीर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी प्रीति की शादी मार्च में कैंट निवासी धर्मेंद्र के साथ की थी। शादी में उन्होंने करीब 16 लाख रुपये खर्च किया। इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये की और मांग कर रहे थे। जब यह बात उनकी बेटी ने उन्हें बताई तो उन्होंने बेटी को समझा दिया। आरोप है कि 14 जून को उनके उनकी बेटी के पति धर्मेंद्र, ससुर ज्वाला प्रसाद और सास कमला देवी ने उनकी बेटी को जबरन तेजाब पिला दिया।सूचना पर जब रामवीर बेटी के ससुराल पहुंचे तो आरोपितों ने उन्हें भी जबरन तेजाब पिलाया। पिता ने आनन फानन में रामपुर गार्डन स्थित नारायणा अस्पताल में बेटी को भर्ती कराया जहां से उसे उसे जीवनदान अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर जीवनदान अस्पताल से प्रीति को दिल्ली रेफर कर दिया गया। सोमवार को प्रीति के स्वजन उसे दिल्ली लेकर जा रहे थे कि रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया। इससे पहले मिले शिकायती पत्र पर कैंट थाने में पुलिस प्रीति के पति धर्मेंद्र, ससुर ज्वाला प्रसाद और सास कमला देवी के विरुद्ध प्राथमिकी लिख चुकी थी। इंस्पेक्टर कैंट संजय धीर का कहना हैं कि विवाहिता की मौत हो गई है अब मुकदमे को दहेज हत्या में तरमीम कर आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *