नकली खाद बनाने की सूचना पर फैक्ट्री में छापेमारी, दो गिरफ्तार

बरेली। बुखारा मोड़ के पास एक फर्टीलाइजर फैक्ट्री मे नकली खाद बनाने की शिकायत पर पुलिस, प्रशासन और जिला कृषि विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम ने मौके से खाद में मिलावट करनेवाली मिट्टी और अन्य सामान बरामद किया। फैक्ट्री में सरकारी खाद भी काफी जमा मिली। फैक्ट्री से प्रदेश के विभिन्न जिलों में नकली खाद की सप्लाई की जाती थी। अधिकारियों ने फैक्ट्री को सील करा दिया है। स्टॉफ का सत्यापन कराया जा रहा है। एक महीने में कहां-कहां फैक्ट्री से सप्लाई भेजी गई, उसकी जांच भी की जा रही है। कृषि विभाग के अधिकारियों को गुरुवार को शिकायत मिली कि बुखारा मोड़ के पास आयुष्मान फर्टीलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में मिट्टी कोयला आदि मिलाकर नकली डीएपी खाद्य तैयार की जाती है। जिसके बाद जिला कृषि अधिकारी रितुषा तिवारी और सीओ प्रथम ने फोर्स के साथ फैक्ट्री पर छापा मारा। फैक्ट्री में कई जगह पर मिट्टी के ढेर लगे थे और बोरियों में कोयला भरा रखा था। जिसका इस्तेमाल नकली खाद बनाने में किया जाता था। मौके से कई ट्रक डीएपी और यूरिया खाद का स्टॉक भी जमा मिला। सरकारी खाद के भी कट्टे फैक्ट्री में जमा थे। कृषि विभाग की फारेंसिक लैब वैन की टीम ने खाद के नमूने लिए। फैक्ट्री में जमा खाद के दस्तावेज मांगने पर प्रबंधन स्टॉक से संबंधित कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा पाया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। खाद नकली है या असली रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सेकगा। फैक्ट्री से कहां-कहां सप्लाई भेजी गई है। इसकी भी जांच में अधिकारी जुटे हैं। वहीं सूत्रों का कहना है, जब पुलिस और कृषि विभाग की टीम पहुंची। वहां पुलिस ने सख्ती दिखाई तो कृषि विभाग के कुछ कर्मचारी फैक्ट्री प्रबंधन की ही तरफदारी करने लगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *