दसवीं जूनियर तीरंदाज़ी प्रतियोगिता का अवनीश अवस्थी सलाहकार मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

*तीन सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज़ दो बालक एक बालिका को दस-दस हजार रुपये देने की घोषणा की
कानपुर- आज यशराज कालेजेज तातियागंज में आयोजित दो दिवसीय राज्य जूनियर तीरंदाज़ी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने किया। यह जानकारी जिला तीरंदाज़ी संघ के महासचिव राजा भरत अवस्थी ने दी। तीरंदाज़ी को बढ़ावा देने के लिए श्री अवनीश अवस्थी ने तीन सर्वश्रेष्ठ तीरंदाजों को दस-दस हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी खेल को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे हैं, सरकारी सेवा में तीरंदाज़ी खेल को आरक्षित किया गया है, श्रेष्ठ तीरंदाजों को लाभ मिलेगा। जिला तीरंदाज़ी संघ के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर ने बताया कि दसवीं राज्य जूनियर तीरंदाज़ी प्रतियोगिता कानपुर नगर में पहली बार आयोजित की गई है। यशराज कालेजेज के प्रबन्धक आशीष शुक्ला ने मुमेंटो देकर अवनीश अवस्थी को सम्मानित किया। अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी संजीव पाठक ने कहा खेल के लिए उत्तर प्रदेश को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए कानपुर अहम भूमिका का निर्वहन करेगा। उद्योगपति विजय कपूर ने कहा कि कानपुर में पहली बार ऐसी शानदार प्रतियोगिता हुई है। वरिष्ठ अधिवक्ता देवेन्द्र ड़ग ने बुके देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश तीरंदाज़ी संघ के संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह राना, ओलम्पियन व ध्यानचंद्र पुरस्कृत सत्यदेव ने तीरंदाजों का परिचय मुख्य अतिथि को कराया। संदीप पासवान ने तींरंदाजी प्रतियोगिता स्थल की व्यवस्था को संभाला। एडीएम वित्त राजेश कुमार व सी ओ चौबेपुर राजेश, एसडीएम बिल्हौर रश्मी लाम्बा भी उपस्थित रही।
जिला तीरंदाज़ी संघ के महासचिव राजा भरत अवस्थी ने संचालन किया एवं बताया कि सभी अतिथियों को बुके व मुमेंटो देकर जिला तीरंदाज़ी संघ के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *