दबंग ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, एसएसपी से की शिकायत

बरेली। शहर के थाना सुभाषनगर निवासी महिला ने वही के रहने वाले दबंग पर दुष्कर्म करने के साथ ही फोटो वायरल करने और चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बुधवार को महिला ने एसएसपी से दबंग के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के सनईया धनसिंह निवासी महिला ने बताया कि छह माह पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। उसकी पांच बेटियां है। महिला की बड़ी बेटी जिसकी उम्र 15 वर्ष है। उसे वही का रहने वाला दबंग उस पर गलत नजर रखता है। आए दिन उसे परेशान करता है। महिला ने इसकी शिकायत जब दबंग के घर वालों से की तो उन्होंने कहा कि वह ऐसा नही कर सकता। तुम्हें जहां शिकायत करनी है कर लो। महिला ने बताया कि जब उसकी बेटी रिश्तेदारों के यहां गई हुई थी तो दबंग वहां पहुंच गया और उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात जब महिला को पता चली तो वह दबंगों के घर गई तो वहां उसे अपनी बेटी मिली। महिला ने कहा कि दबंग ने उसकी बेटी की कुछ फोटो खींच ली है और अब कह रहा है कि अगर उसकी कही और शादी की तो वह फोटो वायरल कर देगा। साथ ही कहा कि मैं लल्ला गद्दी का रिश्तेदार हूं। बुधवार को महिला ने इस मामले मे एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *