बरेली। जनपद के थाना बिशारतगंज पुलिस ने स्मैक तस्करी करने के आरोप में दो महिला तस्करों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस ने तीन किलो अफीम भी बरामद की है। सभी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि यह लोग शहर से अफीम खरीद कर बदांयू मे खपाने जा रहे थे लेकिन उससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना बिशारतगंज को मुखबिर से सूचना मिली कि भारी तादात मे चार अफीम तस्कर अफीम को रामगंगा पुल के पास से लेकर जा रहे है। तुरंत ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस ने तीन किलो अफीम बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बरेली से बदायूं की एक महिला को अफीम सप्लाई करने को दे रहे थे। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम शहजिल अंसारी, मोहम्मद उवैस, कुमारी सोनिया और हुस्न बानो बताया है। सभी के खिलाफ मुकदजा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।।
बरेली से कपिल यादव
