तौकीर रजा के साथ मिलकर साजिश रचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

बरेली। जनपद के थाना कैंट पुलिस ने बीते साल सितंबर मे हुए बवाल के मामले से जुड़े दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रफीक बेग और मुख्तियार अहमद उर्फ मुख्तार अहमद को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। इन पर जेल में बंद मौलाना तौकीर रजा के साथ मिलकर बवाल की साजिश रचने का आरोप है। कैंट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इज्जतनगर थाना क्षेत्र के न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी के पास से दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी इलाके के निवासी हैं। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि कैंट थाना प्रभारी संजय कुमार धीर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने 19 सितंबर 2025 को फरीदापुर चौधरी में हुई एक बैठक में हिस्सा लिया था। इस बैठक में तौकीर रजा ने मुस्लिम समुदाय से संबंधित मुद्दों पर लोगों को भड़काया। वहां 25 सितंबर 2025 को बरेली शहर में हुए बवाल की साजिश बनाई गई। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने शहर के कई इलाकों में घटनाओं को अंजाम दिया था। रफीक बेग पर कोतवाली और अन्य थानों मे 11 मामले दर्ज है। इनमें दंगा, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और आयुध अधिनियम से संबंधित धाराएं शामिल हैं। मुख्तियार अहमद उर्फ मुख्तार अहमद पर चार मामले दर्ज है। इनमें इज्जत नगर और बारादरी थानों में दर्ज दंगा और अन्य गंभीर धाराओं के मामले हैं। दोनों आरोपी इन घटनाओं में शामिल थे और भाग निकले थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *