डीएम ने बच्चों से पूछे पढ़ाई से जुड़े सवाल

बिथरी चैनपुर, बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शनिवार को बिथरी चैनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय धौरेरा माफी और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई का स्तर जाना और स्कूल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही रसोई में तैयार हो रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी परखी। डीएम ने कक्षा में पहुंचकर बच्चों से पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई और कक्षा में दी जा रही शिक्षा के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनकी शैक्षणिक प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की रसोई में तैयार किए जा रहे भोजन को देखा। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की स्थिति की जांच की। बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन की व्यवस्था का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को स्कूल में साफ-सुथरा माहौल, अच्छी शिक्षा और पौष्टिक भोजन मिलना जरूरी है।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *