ठगों ने दो लोगों के खाते से उड़ाए रुपये, मुकदमा दर्ज

बरेली। ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने दो लोगों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। साइबर टीम मामले की छानबीन कर रही है। थाना इज्जतनगर क्षेत्र के गांव कलारी निवासी रियासुद्दीन ने साइबर क्राइम थाने में 54 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। रियासुददीन ने बताया 19 सितंबर की रात उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से यूपीआई के माध्यम से 54 हजार अमीना बी को भेजने का मैसेज आया। प्राथमिक जांच में पता चला कि यूपीआई से भेजी गई रकम पहले ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक के एक खाते में पहुंची और इसके बाद अलग-अलग खातों में स्थानांतरित की गई। इसी खाते से चेक के माध्यम से 1.70 लाख रुपये की नकद निकासी मैसूर शाखा से की गई, जबकि उन्होंने कोई चेक जारी ही नहीं किया। न ही मैसूर जाकर रकम निकाली। खाते से सिर्फ 54 हजार रुपये निकाले गये। वहीं इज्जतनगर थाना क्षेत्र के संतनगर एयरफोर्स निवासी गुलशन कुमार शर्मा के खाते से 55,004 रुपये निकाले जाने की शिकायत पुलिस से की गई। गुलशन कुमार के खाते से 23 और 24 सितंबर को 55,004 रुपये निकाल लिये गये। इज्जतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रकम की निकासी की जांच शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *