सरकार पर निशाना, बेरोजगारी से युवा परेशान- चंद्रशेखर आजाद

बरेली। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद बुधवार को बरेली सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा प्रदेश में युवा डिग्रियां लेकर नौकरी की तलाश में भटकते हैं। बेरोजगारी बढ़ रही। सरकारी विभागों में पद खाली पड़े हैं, जबकि संविदा और ठेकेदारी के माध्यम से नौकरियां दी जा रही हैं। सरकारी विभागों में भर्ती करने के साथ ही उद्योगों को बढ़ावा दिया जाये। सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं और अस्पतालों में डॉक्टर, स्टाफ, दवाओं व उपकरणों की कमी है। उनकी पार्टी मुफ्त शिक्षा, मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था और रोजगार को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगी। दोनों सरकारें बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने को जनता के लिए बुलडोजर, एनकाउंटर और धार्मिक स्थलों से जुड़े विवादों को आगे ला रही है। आजाद समाज पार्टी कमजोर, वंचित और पीड़ित वर्गों की आवाज उठाती रहेगी। बसपा प्रमुख मायावती से गठबंधन के सवाल पर चंद्रशेखर बोले- वह उनका सम्मान करते है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *